फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री श्री रविशंकर महाराज का जन्मदिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक और अंतरराष्ट्रीय अध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर महाराज के 63 वें जन्मदिवस के मौके पर जानसठ रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में रविवार रात भक्ति संगीत संध्या का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत गुरु वंदना से हुई। प्रदेश कोऑर्डिनेटर संजीव जलोता, वीणा गोयल, सोनिया लूथरा ने गुरु की महत्ता बताई। इसके बाद संगीत संध्या शुरू हुई। हिमाचल प्रदेश निवासी सुशांत कश्यप और अक्षय शर्मा की जोड़ी ने गीत और भक्ति गीत का गायन कर सभी का मन मोह लिया। आर्ट ऑफ लिविंग के परिवारों के बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में नगरपालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, कृष्ण गोपाल, धीरज बत्रा, राजू त्यागी, दिनेश गौतम, डॉ. संजीव चौधरी, शैलेंद्र सिंह, वंदना मित्तल, प्रिया सिंह, शिवानी सिंह, डॉक्टर नेहा, डॉ. गीतांजलि, पूनम शर्मा, पूनम गोयल, अनीता, उमेश वमॉ, जतिन, पंकज, डॉ. तुषार, उदयवीर सिंह, काव्य शर्मा, मुकेश गोयल, ज्योति भसीन, टीना बत्रा, सपना आदि मौजूद रहे। संचालन और आयोजन मुजफ्फरनगर आर्ट ऑफ लिविंग की टीम के डीडीसी सदस्यों (जिला विकास समिति) ने किया। संजीव जलोता व सोनिया लूथरा ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें