मंसूरपुर की टीम ने राजस्थान में सिल्वर मेडल जीता
मंसूरपुर। यूथ रुरल गेम्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 10 मई को राजस्थान के उदयपुर शहर में जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में राजस्थान, हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश की टीमों ने भाग लिया। यूपी की ओर से फ्यूचर विजन एकेडमी मंसूरपुर की जूनियर कबड्डी टीम ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबले में मंसूरपुर की टीम ने राजस्थान की टीम के साथ कड़ा संघर्ष किया, लेकिन मंसूरपुर की टीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। टीम के खिलाड़ी सागर और विष्णु ने बेस्ट रेडर का खिताब जीता। कबड्डी टीम के कप्तान शशांक रहे। विद्यालय पहुंचने पर प्रबंधक अमित भारद्वाज के नेतृत्व में टीम का स्वागत किया गया।