फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैलो दरोगा जी बोले रहे हैं-मैं अपनी मर्जी से घर से गई हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुझको तलाश मत करना, मैं अपनी मर्जी से गई हूं
विज्ञापन

खतौली। महिला अपने प्रेमी संग फरार हो गई। प्रेमिका ने घर से फरार होने पर दरोगा को उनके मोबाइल पर फोन किया। बोली, हैलो दरोगा जी बोल रहे हैं। मैं अपनी मर्जी से घर से गई हूं, मुझको तलाश मत करना। इसमें किसी की भी गलती नहीं है। उधर, महिला के पति ने प्रेमी के खिलाफ उसकी पत्नी का अपहरण कर ले जाने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

मामला क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस के मुताबिक गांव की रहने वाली महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। उसका किसी युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार को महिला घर से फरार हो गई। घर से फरार होने पर दरोगा से भी उसने मोबाइल फोन पर बातचीत की। रविवार की सुबह पति थाने में पहुंचा। पति ने प्रेमी के खिलाफ तहरीर दे दी है। महिला के पति का कहना था कि प्रेमी युवक ही उसकी पत्नी का अपहरण करके ले गया है। पीड़ित पति ने पुलिस से उसकी पत्नी को बरामद करने और आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार करके जेल भेजने की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें