मध्य प्रदेश में आयोजित ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग प्रतियोगिता में नजीबाबाद के शूटर अब्दुल्ला परवेज ने 300 मीटर बिगबोर रायफल कंप्टीशन में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया। कांस्य जीतने के साथ अब्दुल्ला ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया।
सेंट मेरी स्कूल नजीबाबाद के कक्षा 12 के छात्र एवं डॉ. एसएम परवेज के पुत्र अब्दुल्ला परवेज ने मध्य प्रदेश में 16 से 19 अप्रैल तक आयोजित नेशनल रायफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की प्री नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। डॉ. आंबेडकर नगर (माहू) मध्य प्रदेश में शनिवार को आर्मी मार्क्स मैनशिप यूनिट में आयोजित 300 मीटर बिगबोर जूनियर रायफल कंप्टीशन में अब्दुल्ला परवेज ने सटीक निशाना साधा। अब्दुल्ला ने 300 में से 280 अंक के साथ ऑल इंडिया कांस्य पदक जीतकर 20 अप्रैल से मध्य प्रदेश में आयोजित नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया। प्री नेशनल प्रतियोगिता में हरियाणा के नीलेश ने प्रथम स्थान के साथ गोल्ड और मध्य प्रदेश समी खान ने द्वितीय स्थान के साथ सिल्वर मेडल प्राप्त किया। चैंपियनशिप में देशभर से 57 शूटरों ने भाग लिया। अब्दुल्ला परवेज जिला स्तरीय 50 मीटर रायफल शूटिंग में गोल्ड और मेरठ में आयोजित प्रदेश स्तरीय रायफल शूटिंग में कांस्य पदक जीत चुका है।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/