फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया बालाजी जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। बालाजी जन्मोत्सव पर बलवाखेड़ी गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कस्बे एवं देहात में मंदिरों में हनुमान जयंती पर विशेष पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम भक्त अंजनि पुत्र का भोग लगाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बलवाखेड़ी में आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ राज सिंह बिरालसी और प्रधान अनिल पुंडीर ने किया। गांव में आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा में युवाओं ने जमकर नृत्य किया। बृहस्पतिवार रात को बालाजी धाम मंदिर में आयोजित भजन कीर्तन में भजन कीर्तन पर श्रद्धालु झूम उठे। शोभायात्रा में बालाजी, शिव पार्वती, राधा-कृष्ण, शेरा वाली माता की भव्य झांकियां शामिल रहीं। उसके बाद मंदिर में भंडारे का प्रसाद वितरण किया। यजमान अनिल भगत, चरण सिंह राणा, धनपाल सिंह, राजकुमार सिंह, सोमपाल शर्मा, अनिल कुमार, युवा संगठन के ठाकुर उमर, देव कुमार, गोल्डी राणा मौजूद रहे। उधर, कस्बे में प्राचीन हनुमान मंदिर में सिद्घपीठ प्रतिमा को भव्य ढंग से सजाया गया। भजनों के कार्यक्रम पर श्रद्धालु झूम उठे। हनुमानजी का भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरण किया। बस स्टैंड पर युवा भाजपा नेता तरुण त्यागी आदि ने भंडारे का आयोजन किया। बालाजी जन्मोत्सव पर दहचंद सिद्धेश्वर मंदिर में भगवान बालाजी की पूजा अर्चना की गई। पुरोहित हरिओम शर्मा ने बताया कि जहां भगवान श्रीराम का गुणगान होता है वहा बजरंगबली हमेशा विद्यमान रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें