फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाजी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। प्राचीन रामलीला मोहल्ला मिश्रान में श्री बालाजी जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

श्री बालाजी जन्मोत्सव के अवसर पर कलाकार महासंघ द्वारा बृहस्पतिवार को अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया था। जिसका समापन शुक्रवार को हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र कुमार भड़ाना ने आरती करके हवन यज्ञ में भाग लिया। आरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान वार्ड सभासद निशांत कंबोज एवं आयोजन समिति के विकास धनगर, रतन सिंह राजपूत, वेद प्रकाश सैनी, यशवंत सिंह कांबोज, बलराज सैनी, डा.प्रदीप, श्याम बाबू, वीपी सिंह, गौरव, जगदीश लेखपाल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें