फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार किसान सरचार्ज माफी योजना के लाभ से वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
दस हजार किसान सरचार्ज माफी योजना के लाभ से वंचित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जन सुविधा केंद्रों पर पैसा जमा नहीं होने से जिले के दस हजार किसान बिजली विभाग की सरचार्ज माफी योजना का लाभ उठाने से वंचित रह गए है। बैंकों के बंद होने से जन सुविधा केंद्र उतना पैसा ही जमा कर पाए, जितनी उनकी लिमिट थी। बैंक में लेन-देन नहीं होने से उनका रिचार्ज नहीं हो पाया। रविवार को केवल 4500 किसानों का छह करोड़ ही जमा हो पाया।
विज्ञापन

बिजली विभाग ने सरचार्ज माफी योजना के अंतर्गत किसानों के रजिस्ट्रेशन कराए थे। जिले में लगभग 80 हजार किसानों ने दो हजार रुपये प्रति किसान देकर अपना रजिस्ट्रेशन कराया। पैसा जमा करने अंतिम दिन रविवार को लगभग 15 हजार किसान बाकी थे, जिन्हें अपना पैसा जमा करना था। गांवों में जनसुविधा केंद्रों पर सुबह से ही पैसा जमा करने वाले किसानों की भीड़ लग गई थी। दोपहर तक जिले में लगभग 4500 किसानों ने छह करोड़ विभाग का जमा कराया। अधिकतम जन सुविधा केंद्रों की पैसा जमा करने की लिमिट खत्म हो गई। बैंक बंद होने से जन सुविधा केंद्र अपना रिचार्ज नहीं करा पाए। इस कारण लगभग दस हजार किसानों के सामने पैसा जमा नहीं होने का संकट पैदा हो गया। अधिशासी अभियंता सोमदत्त शर्मा ने बताया कि जिले में लगभग दस हजार किसान ऐसे बकाया हैं जो योजना का लाभ नहीं ले सके हैं। जन सुविधा केंद्रों की एक लिमिट होती है, उसके बाद बैंक से उनका रिचार्ज होता है। बैंक बंद होने के कारण यह समस्या खड़ी हुई, हालाकि बिजली विभाग के काउंटर खुले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें