फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों को चाय से रोटी तक का देना होगा हिसाब

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्याशियों को चाय से रोटी तक का देना होगा हिसाब
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों को चुनाव आयोग को पाई-पाई का हिसाब देना होगा। कार्यकर्ताओं को भोजन कराने पर कोई रोक नहीं है, लेकिन चाय, नाश्ता, भोजन हर चीज का हिसाब देना होगा। आयोग ने चुनाव में प्रयोग में आने वाली हर चीज के लिए धनराशि तय कर दिए हैं।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने खर्च के लिए जो धनराशि तय किया है, इसमें चाय के दस रुपये, समोसे के लिए नौ रुपये, नाश्ते का 30 रुपये, भोजन का 60 रुपये प्रतिदिन तय किया है। गुलाब जामुन का एक पीस 15 रुपये, पानी कैंपर दस रुपये, पानी का टैंकर 500 रुपये, कॉफी की मशीन का एक दिन का किराया 900 रुपये, डिस्पोजल ग्लास 25 रुपये के 100, डिस्पोजल थाली 80 रुपये की 100, अस्थायी शौचालय का प्रतिदिन का 990 रुपये खर्च तय है। ट्रक का एक दिन का 2919, बस का 2397, होटल के कमरे का 500 से 2500 तक प्रतिदिन, सीलिंग फैन 18 रुपये प्रतिदिन, ई-रिक्शा 450 रुपये प्रतिदिन, विक्रम ऑटो 550 रुपये, कंप्यूटर ऑपरेटर 250 रुपये प्रतिदिन, पैन ड्राइव 100 रुपये की एक, जीप-कार डीजल वाली 1335 रुपये, पेट्रोल वाली कार 1967 रुपये प्रतिदिन, मेज प्रति नग 11 रुपये आदि तय किए गए हैं। इसी के साथ परचे, पोस्टर, बैनर, स्टीकर सभी का रेट तय कर दिया गया है। डीएम अजय शंकर पांडेय ने बताया कि हमने किसी चीज पर रोक नहीं लगाई है। प्रत्याशी कार्यकर्ताओं को भोजन कराएं, लेकिन हिसाब दें। एक-एक पैसे का हिसाब देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें