फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिंदडिया के झगड़े में दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज, चार जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
खिंदड़िया के झगड़े में दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज, चार जेल भेजे
विज्ञापन

छपार। ग्राम प्रधान और भाजपा नेता पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में पुलिस ने दोनों ओर से चार लोगों का चालान कर जेल भेज दिया ,जबकि प्रधान सहित चार का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। उक्त झगड़ा गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।
छपार थाना क्षेत्र गांव खिंदडिया में बुधवार को प्रधान रितुप्रण व प्रताप सिंह भाजपा नेता पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया था। जमकर लाठी डंडे, धारदार हथियार चले और ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। दोनों पक्षों के एक दर्जन लोग घायल हुए। दोनों ओर से पुलिस ने 18 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर प्रधान सहित दोनों ओर से चार देवराज, सोमपाल व अंकुर को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराकर दोनों पक्षों के मुकेश, जितेंद्र , कृष्ण पाल व दुष्यंत का चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


छत से गिरकर छात्र घायल
भोपा। पड़ोसी की छत से पतंग उड़ाने के दौरान संतुलन बिगड़ जाने से दस साल का छात्र छत से गिर कर घायल हो गया। भोकरहेडी़ की सेठपुरी बस्ती निवासी कल्लू का दस बरस का बेटा शिवा कक्षा दूसरी में पढ़ता हैं। बृहस्पतिवार को शिवा अपने पड़ोसी नंदू के मकान की छत से पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान वह छत से मकान के आंगन में जा गिरा। बालक के गिरने के बाद घर में मौजूद महिलाओं ने इसकी सूचना उसके बाबा भागमल को दी। सरकारी एंबुलेंस से घायल छात्र को भोपा सीएचसी पर ले जाया गया, जहां से छात्र को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रैफर किया गया।

मुठभेड़ के आरोपियों को रिमांड पर लेकर तमंचे व कारतूस बरामद
भोपा। पुलिस ने मुठभेड़ के दो आरोपियों को आठ घंटे की कस्टडी रिमांड पर लेकर दो तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं।
भोपा क्षेत्र के ग्राम निरगाजनी पॉवर हाउस के निकट जंगल मे बीती 16 फरवरी को गांव निवासी किसान अनिल पुत्र भोपाल शाम को अपने खेतों पर गया था। अनिल को खेत पर एक संदिग्ध व्यक्ति नजर पड़ा, जो अनिल की ओर आने लगा। किसान बाइक वहीं पर छोड़ भाग आया और परिजनों व पुलिस को सूचना दी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने आजम निवासी तेजलहेड़ा थाना छपार को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था, जबकि उसके दो साथी सगे भाई महताब व कुद्दुस फरार बताए गए थे। दोनों ने 22 फरवरी को न्यायालय में समर्पण कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को आठ घंटे की कस्टडी रिमांड पर लेकर ग्राम निरगाजनी के जंगल से दो तमंचे, दो खोखे व दो जिंदा कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन


भोपा में जन औषधि दिवस मनाया गया
भोपा। कस्बा में बस स्टैंड स्थित जन औषधि स्टोर पर जन औषधि दिवस मनाया गया। भाजपा मोरना मंडल अध्यक्ष सुधीर प्रजापति ने बताया कि भोपा जन औषधि स्टोर पर एलसीडी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रोग्राम दिखा। सरकार की यह योजना गरीबों के लिए अति कारगर है, जिसका लोगों को लाभ लेना चाहिए। स्टोर संचालक सुनील प्रजापति, डॉ अनिल राठी, हरिओम, अंकित शर्मा, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें