मुख्य बाजारों में सीसीटीवी लगवाने की मांग
शाहपुर। एसपी देहात आलोक शर्मा ने कहा कि पुलिस का दायित्व है कि वह व्यापारियों को हरसंभव सुरक्षा प्रदान करे। पुलिस चौकी पर सोमवार को आयोजित बैठक में व्यापारियों ने एसपी देहात से मुख्य बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के साथ ही कोहरे में गश्त बढ़ाने की मांग की। बैठक में एसपी देहात ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनकी सुरक्षा में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्य बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के संबंध में उन्होंने इसके लिए नगर पंचायत से वार्ता करने का आश्वासन दिया। वहीं, व्यापारियों से भी अपने अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का आह्वान किया। उन्होंने मुख्य चौराहे पर पुलिस की तैनाती के साथ डग्गामार वाहनों को हटाने के भी निर्देश दिए। बैठक में इंस्पेक्टर यशपाल सिंह, सकल जैन समाज के अध्यक्ष बालेश जैन, बालेश सिंघल, उमेश मित्तल, सुनील मित्तल, विजय बंसल, मणिकांत मित्तल, प्रमोद गर्ग, सदाकत खान, यासीन कुरैशी व इरशाद कुरैशी इरशाद कुरैशी मौजूद रहे।
नगर पंचायत कर्मियों को गर्म कपड़े बांटे
शाहपुर। नगर पंचायत कार्यालय पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी व अधिशासी अधिकारी ओम गिरि ने सोमवार को सभी कर्मचारियों को गर्म कपड़े वितरित किए। ईओ ने बताया कि इस दौरान चेयरमैन प्रमेश सैनी ने कर्मचारियों से उनकी समस्या भी पूछते हुए उनसे मेहनत से काम करने की अपील की। कस्बे में विभिन्न स्थानों पर जलाए जा रहे अलावों की भी समीक्षा की। सभासद उमेश गोयल, विशाल गर्ग, सभासद पति मनोज सैनी, संजय सौदाई, श्यामपाल कश्यप और वकील सैफ़ी मौजूद रहे।