60 कॉलेजों के छात्रों ने विज्ञान पर बनाए मॉडल
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिले के 60 कॉलेजों के 350 छात्र-छात्राओं ने मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
राजकीय इंटर कॉलेज में लगी विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का शुभारंभ डीएम राजीव शर्मा और डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्र ने किया। डीएम ने कहा कि शिक्षकों को बच्चों के लिए ऐसा वैज्ञानिक वातावरण बनाना चाहिए, जिसमें खोजी प्रवृत्ति विकसित हो। नवीन विचारों को क्रियान्वित करना विद्यार्थी सीख सकें। जिला विज्ञान क्लब समन्वयक विकास कुमार ने चलाए जा रहे विज्ञान कार्यक्रमों की जानकारी दी। प्रतियोगिता में छात्रों ने जैव विविधता, ऊर्जा के वैकल्पिक रुप, जलवायु परिवर्तन के कारण और परिणाम, मानव जीवन में विज्ञान का महत्व, सूचना-संचार, परिवहन, गणित विज्ञान के खेल आदि विषयों पर स्थिर एवं क्रियाशील मॉडल बनाए। केके जैन इंटर खतौली के छात्र हर्षवर्धन, यशी, फैज, एसडी इंटर मीरापुर के अक्षय कुमार, जयभारत इंटर छपार के सुहेल, केके बघरा के निशांत, एसडी गर्ल्स झांसी की रानी की सिमरन, पायल शर्मा, जवाहर लाल नेहरू रवापुर सठेडी के आदेश कुमार, कल्याणकारी इंटर काजीखेड़ा की आकांक्षा, राजकीय हाईस्कूल रसूलपुर के हर्षित शर्मा, राजकीय कन्या भैंसी की शैली, खुशबू, बरला इंटर कॉलेज की छवि चौधरी, लाला जगदीश इंटर की के गुलनिधेश्वर, अमन कुमार ने अपने-अपने वर्गो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। डीएम ने प्रशस्ति पत्र और नकद इनाम दिया। निर्णायक मंडल में डायट के महेंद्र अधिकारी, पीयूष कुमार, प्रधानाचार्य अनिता शर्मा, संदीप कौशिक रहे। संचालन वशिष्ठ भारद्वाज ने किया। प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार एवं रमेशचंद शर्मा ने सभी का आभार जताया। अमित कुमार, सतेंद्र कुमार, अभिषेक गर्ग, बुद्ध सिंह, आदर्श कुमार का सहयोग रहा।