फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 14 केंद्रों पर 17

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 14 केंद्रों पर 17886 ने दी परीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। ग्राम विकास अधिकारी सहित तीन अलग-अलग पदों के लिए हुई परीक्षा में जिले के 14 केंद्रों पर 17886 अभ्यर्थी शामिल हुए। 6066 ने परीक्षा छोड़ दी। कुल 74.67 प्रतिशत ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

जिले में परीक्षा के नोडल प्रभारी एडीएम वित्त आलोक कुमार ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी, समाज कल्याण पर्यवेक्षक आदि की परीक्षा के लिए 23952 ने आवेदन किया था। परीक्षा को लेकर शहर के 13 कॉलेजों में 14 केंद्र बनाए गए। इसमें डीएवी कॉलेज ऐसा रहा जिसमें एक साथ दो केंद्र बनाए गए। जिन कॉलेजों में केंद्र बनाए गए उनमें सुबह से ही पुलिस की व्यवस्था रही। अधिकारियों को लगातार चेकिंग पर लगाया गया। दो पालियों में परीक्षा कराई गई। पहला पेपर सुबह दस से दुपहर 12 बजे तथा दूसरा दोपहर तीन बजे शाम पांच बजे तक कराया गया। परीक्षा में कुल 17556 अभ्यर्थी बैठे, जिले में परीक्षा देने वालों का प्रतिशत 74.67 रहा। कुल 6066 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा कुल मिलाकर शांतिपूर्ण तरीके संपन्न हुई। कहीं से किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली। रविवार को भी यह परीक्षा कराई जाएगी। यह परीक्षा देने के लिए मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर आदि बाहरी जिलों के परीक्षार्थी यहां पहुंचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें