फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंसूरपुर डिस्टलरी के बाहर सड़क हादसे में मजूदर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में श्रमिक की मौत पर बरपा हंगामा
विज्ञापन

मंसूरपुर। डिस्टलरी के गेट के सामने किसी वाहन की चपेट में आकर श्रमिक की मौत हो गई। मजदूर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों व ग्रामीणों ने शव को डिस्टलरी के अंदर रखकर मुआवजा व पुत्र को नौकरी देने की मांग को लेकर धरना देकर बैठ गए।
विज्ञापन

मंसूरपुर के गांव सराय रसूलपुर निवासी 47 वर्षीय रमेश पुत्र रामनाथ मंसूरपुर डिस्टलरी में चेन पर मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार दोपहर लंच के टाइम वह कुछ खाने के लिए बाहर निकला। लौटते समय डिस्टलरी गेट के सामने अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मजदूर घायल हो गया। डिस्टलरी कर्मचारियों ने घायल को बेगराजपुर मेडिकल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने रमेश को मृत घोषित कर दिया। रमेश की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते हुए मेडिकल में पहुंचे। ग्रामीण भी मेडिकल में पहुंच गए थे। इसके बाद परिजन व ग्रामीण शव को लेकर डिस्टलरी में पहुंचे। इन्होंने शव को डिस्टलरी के अंदर रख दिया। परिजन व ग्रामीण डिस्टलरी के अधिकारियों से मुआवजा दिलाए जाने तथा मृतक के पुत्र को नौकरी देने की मांग करते हुए धरना देकर बैठ गए। धरने की सूचना पर इंस्पेक्टर केपीएस चाहल पुलिस बल के साथ डिस्टलरी में पहुंचे। इंस्पेक्टर ने परिजनों व ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी पर अड़े हुए हैं। एहतियातन मिल के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें