फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में मामा-भांजे समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। कासमपुरा चौराहे के पास दो बाइकों की भिड़ंत में मामा-भांजे समेत तीन लोग घायल हो गए। इनमें से एक को गंभीर हालत में पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जौली निवासी संजीव वर्मा गांव में ही ज्वेलर्स शॉप करता है। शुक्रवार को वह अपने मामा नरेश के साथ किसी काम से मुजफ्फरनगर गया था। शाम के समय लौटते हुए जैसे ही वे गांव कासमपुरा चौराहे के पास पंहुचे, भोपा की तरफ से आ रहे शराबी युवक ने अपनी बाइक से उनकी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में संजीव व उसके मामा नरेश के साथ ही दूसरी बाइक पर सवार दीपक निवासी मेघाखेड़ी भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को पीएचसी पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में संजीव को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

निधन पर शोक जताया
भोपा। कस्बा निवासी वरिष्ठ पत्रकार हेमंत त्यागी (55) का निधन हो गया। वो करीब एक साल से कैंसर से पीड़ित चल रहे थे। कुछ समय से उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी, जिन्होंने बृहस्पतिवार रात अपने आवास पर अंतिम सांस ली। मीडियाकर्मियों समेत अन्य लोगों ने उनके निधन का गहरा शोक प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें