फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार । बरला के सेलेस्टियल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार ने अभिभावकों व शिक्षकों को खसरा और रूबेला के टीकाकरण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नौ माह से 15 वर्ष के बच्चों को खसरा व रुबेला से बचाने के लिए टीकाकरण जरूर कराएं। अभिभावक हरिओम, आदेश त्यागी, बिजेंद्र सिंह, मंगत सिंह, मांगेराम, फरमान, सोनिया व सुमन, शिक्षिका अलका गोयल, टीना कौशिक व ज्योति त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने किया रक्तदान
छपार। बरला के स्वामी कल्याणदेव डिग्री कालेज में आयोजित शिविर में दो दर्जन छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया। बृहस्पतिवार को एचडीएफसी बैंक के तत्वावधान में जिला अस्पताल के सहयोग से लगाए शिविर का उद्घाटन कालेज के प्रबंधक मुनेश त्यागी व प्राचार्य राजेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को रक्तदान की महत्ता बताई। शिविर को सफल बनाने में रजनीश कुमार, महेश चंद्र, अंकुर त्यागी, जिनेंद्र जैन, शशांक जैन, त्रिलोकचंद्र, महकार सिंह, डॉ पीके त्यागी, हरिओम त्यागी, डॉ आबिद आदि का सहयोग रहा।

मारपीट के मामले में छह के खिलाफ रिपोर्ट
भोपा। गांव जौली में दो पक्षों में मारपीट प्रकरण में सुलेमान ने गांव के ही इशरार, आकिल, नूर हसन, मोनू, आदिल व भोपा निवासी तौसीफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि पांच दिन पूर्व उसके पुत्र अन्नान के साथ मारपीट की गई थी। उसने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोपी फैसला करने का दबाव बना रहे थे। जब उसने फैसला करने से इंकार किया तो आरोपी 19 नवंबर की देर शाम उसके घर में घुस आये और धारदार हथियारों से मारपीट शुरू कर दी। घर में बैठे उसके पुत्र अब्दुल सत्तार को गंभीर चोटें आईं। उधर, इसी मामले में तीन दिन पूर्व शेर अली ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


मांस के साथ दो आरोपी दबोचे
भोपा। गुरुवार को एसआई वीर सिंह नहर पटरी बेलड़ा पर गश्त कर रहे थे। पुल पर बाइक सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास से 50 किलो गोवंश का मांस व छुरी सहित अन्य उपकरण बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम राशिद व आजम निवासी जौली बताया। दोनों सगे भाई हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी ओर लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में दो नामजद आरोपी विजय व शिबू अथाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

बाइक सवार से लूट
पुरकाजी। ग्राम सकरपुर निवासी मनोज कुमार उत्तराखंड में किसी फैक्ट्री में काम करता है। बुधवार की देर शाम वह उत्तराखंड से बाइक से लौट रहा था। पुरकाजी थाना क्षेत्र में नहर की पुलिया के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और मारपीट कर 700 रुपये व अन्य सामान लूट लिया। पुलिस का तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें