फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपिता के अपमान पर राजनीति गरमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बापू के अपमान पर सियासत गरमाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। दो अक्तूबर की शाम राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में फिल्मी हीरो उत्तर कुमार द्वारा महात्मा गांधी के बारे में अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने का विरोध प्रारंभ हो गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन दिया है। अन्य संगठनों ने भी विरोध जताया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर जीआईसी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कलाकार उत्तर कुमार ने राष्ट्रपिता के प्रति जिस प्रकार अपमानजनक शब्द का प्रयोग किया वह बहुत ही गंभीर मामला है। जिन लोगों ने संविधान की शपथ ले रखी है वह भी इसके लिए कम दोषी नहीं हैं। इससे ये साबित होता है कि जो लोग गांधी और पटेल के नाम की दुहाई देते हैं, उनके मन मस्तिष्क में कितनी घृणा और नफरत है। प्रकरण में यह भी देखना पड़ेगा की अपमानजनक कहने वाले के शब्द उसके अपने हैं या उसके पीछे कोई सुनियोजित है। इस प्रकरण में प्रशासन को दृढ आत्मबल, इच्छा शक्ति और निष्पक्षता का परिचय देना होगा। यह राष्ट्र के सम्मान से जुड़ा प्रकरण है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई में विलंब समाज के लिए घातक हो सकता है। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष तारिक कुरैशी, सलीम मलिक, सतीश कुमार शर्मा, गोपाल शर्मा, विनोद चौहान, जुनेद रऊफ, मतलूब अली, अहसान आदि शामिल रहे। उधर, संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने गांधी के लिए धाकड़ द्वारा अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने का विरोध किया है। इस संबंध में हुई बैठक में रेवतीनंदन सिंघल, राजकुमार नरुला, प्रमोद मित्तल, कृष्ण गोपाल मित्तल, संजय मित्तल, अमित गर्ग, राहुल वर्मा, विश्वदीप बिट्टू, अशोक कंसल आदि मौजूद रहे। कलाकार रमेश केस्टो ने भी गांधी पर टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि जनपद के कलाकारों को मौका न देकर बाहर के कलाकारों को बुलाना भी यहां के कलाकारों का अपमान है।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम को दिया ज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें