फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोतापरी बकरा

विज्ञापन
विज्ञापन
तोता परी बकरा 85 हजार रुपये में बिका
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ईद-उल-अजहा पर्व के लिए सोमवार को बकरों की खरीदारी हुई। तोतापरी और अजमेरी नस्ल के बकरे यहां 85 हजार रुपये तक बिके। हालांकि लोगों का कहना है कि इस बार मंदी के कारण बकरों की बिक्री कम हो रही है।
विज्ञापन

बकरीद का पर्व बुधवार 22 अगस्त को मनाया जाएगा। इसके लिए मुस्लिम समाज के लोगों ने तैयारी प्रारंभ कर दी है। कुर्बानी के लिए बकरों की खरीदारी हो रही है। सोमवार दुपहर को कंपनी बाग और शाम को चुंगी नंबर दो स्थित बकरा मार्केट में भीड़ रही। लोगों ने अपनी सामर्थ के अनुसार बकरों की खरीदारी की। खालापार निवासी पप्पू ने बताया कि तोतापरी बकरे की डिमांड ज्यादा है, मगर ये राजस्थान के अलवर से आने के कारण कम ही है। यहां तोतापरी बकरा 85 हजार रुपये तक बिका है। लद्दावाला निवासी शाहनवाज ने बताया कि तोतापरी और अजमेरी बकरों के बाद सबसे अधिक बिक्री बरबरे बकरों की होती है। क्योंकि ये अधिक होते है। ये बकरे दस से लेकर 30 हजार तक बिके हैं। बकरा बाजार में बकरे लेकर आए खतौली के इनाम, किदवईनगर के नसीम ने बताया कि महंगाई के कारण इस बार बकरे कम बिक रहे है। वे सात बकरे लेकर आए थे, मगर शाम तक तीन की बिक सके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें