फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वशिक्षा अभियान के तहत स्कूल बैग वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वशिक्षा अभियान के तहत स्कूल बैग वितरित
विज्ञापन

शाहपुर। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में शनिवार को सर्वशिक्षा अभियान के तहत कक्षा छह से कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग वितरित किए गए। प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह, प्रबंधक चमन सिंह, योगेंद्र सिंह, ऋषिपाल सिंह व सुनील कुमार मौजूद रहे।
श्रीमद्भागवत कथा 27 अगस्त से
शाहपुर। सिद्धपीठ गोकुला देवी मंदिर में 27 अगस्त से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति के महासचिव अनुज अग्रवाल ने बताया कि कथावाचक पंडित त्रिलोकी नाथ शास्त्री श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवर्षा करेंगे। कथा प्रारंभ होने से पूर्व भव्य कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। समाजसेवी उमेश मित्तल, सुरेंद्र जिंदल, सभासद उमेश गोयल, विजय बंसल, अजय गोयल व विजय गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की
शाहपुर। आर्य एकेडमी इंटर कॉलेज में पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी को छात्र-छात्राओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रबंध निदेशक डॉक्टर सत्यवीर आर्य ने छात्र-छात्राओं को पूर्व प्रधानमंत्री से जुड़े प्रेरक प्रसंग बताए। इसके अलावा, द स्काईलैंड पब्लिक स्कूल, आरडी आर्य स्कूल, एक्सपर्ट एकेडमी व डीएवी इंटर कॉलेज में भी पूर्व प्रधानमंत्री को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

शांति बनाए रखें
छपार। ईद-उल-अजहा को लेकर शांति व्यवस्था के मद्देनजर शनिवार को थाना परिसर में एस-10 वालंटियर्स की बैठक हुई। एसएचओ इंस्पेक्टर सुभाषचंद राठौर ने कहा कि जो पशु प्रतिबंधित हैं, उनकी कुर्बानी न की जाए और त्योहार को शांति व सौहार्द से मनाएं। उन्होंने कांवड़ यात्रा में सहयोग के लिए एस-10 वालंटियर्स का आभार व्यक्त किया। बबलू त्यागी, रवि डीलर, पंकज त्यागी, मुशर्रफ त्यागी, विजयपाल, प्रधान इनामुलहक, मौहम्मद उवेश, मौहम्मद फुरकान व मुरसलीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें