फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 40 हजार कृषकों का 2

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 40 हजार कृषकों का 287 करोड़ माफ हुआ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार की कृषक ऋण मोचन योजना में जनपद के 40 हजार किसानों का 287 करोड़ माफ हुआ है। प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए अंतिम मौके में जिले के 3719 किसान पात्रता की श्रेणी में पाए गए। सरकार से इनके लिए ऋण माफी के पैसे की डिमांड की गई है।
विज्ञापन

कृषक ऋण मोचन योजना के संबंध में बैंकों के प्रतिनिधियों से साथ हुई समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि प्रदेश के लघु एवं सीमांत किसानों के उन्नयन एवं सतत विकास को फसल ऋण मोचन योजनांतर्गत प्राप्त 13913 शिकायतों में से 3719 कृषक पात्र मिले। इनका डाटा प्रदेश सरकार को भेजा गया है। इन किसानों की धनराशि जैसे ही सरकार से मिलेगी, इनका ऋण माफ हो जाएगा। ऋण मोचन प्रमाण पत्र किसानों को दिए जाएंगे। किसानों की समस्या के निराकरण को प्रत्येक ब्रांच पर एक हेल्प डेस्क बनाई जाए, ताकि किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो सके। उन्होंने कहा कि जिले में अब तक 40 हजार किसानों का 487 करोड़ माफ हो चुके हैं। बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक सहित समस्त बैंकों के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें