फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब बंदी को लेकर महिलाओं ने थाना घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब बंदी को लेकर महिलाओं ने थाना घेरा
विज्ञापन

भोपा। योग दिवस पर महिलाओं ने शराब के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए थाने पर प्रदर्शन किया। गीता नारी कल्याणकारी समिति के महिलाओं ने थाना प्रभारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। क्षेत्र में हो रही कच्ची शराब की बिक्री और समय से पहले शराब की दुकान पर अवैध रूप से शराब बेची जाने की भी पुलिस से शिकायत की है।
गीता नारी कल्याणकारी समिति की गीता धारीवाल के साथ दर्जनों महिलाओं कुसुम, राजेश, उमेश, पूनम, बाला, शिमला, रूबी, गीता, आरती, शीला, अंगूरी, हुस्नों, ब्रजरानी, श्यामो, परीक्षा, दुलारी,कामला ने थाने पर प्रदर्शन व घेराव किया। कहा कि हम निरोगी काया के लिए योग दिवस तो मना रहे हैं, लेकिन अगर इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो अच्छे स्वास्थ्य की कोई उम्मीद नहीं की जाती है। समिति भोपा ही नहीं पूरे प्रदेश में शराब बंदी की अलख जगाएगी। समिति ने थाना प्रभारी निरीक्षक बीपी सिंह यादव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। इंस्पेक्टर ने इस ओर ध्यान देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान ने जान देने की कोशिश की
भोपा। पत्नी की मौत के आलावाला के पूर्व प्रधान ने नहर में कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया। जूस का ठेला लगाने वाले युवक ने जान पर खेल कर पूर्व प्रधान को नहर से निकाल लिया। युवक अभी तक सात लोगों को बचा चुका है। पूर्व चेयरमैन और थाना प्रभारी ने इस युवक को सम्मानित किया।
विज्ञापन

अमलावाला के पूर्व प्रधान नाहर सिंह ने बृहस्पतिवार को भोपा नहर पुल से गंगनहर छ्लांग लगा दी थी। नहर पटरी के पास ही खेड़ी फिरोजाबाद निवासी मनोज सैनी गन्ने के जूस का ठेला लगाता है। जैसे ही उसकी नजर नहर में कूदे वृद्ध पर पड़ी तो वो नहर में कूद गया और साहस का परिचय देकर पूर्व प्रधान को बाहर निकाल लिया। पूर्व प्रधान ने बताया कि पत्नी की मौत और बीमारी से पूरी तरह टूट गया था। उसने नहर पर सुसाइड पत्र भी रखा था ,जिसमें अपनी मौत पर स्वयं जिम्मेदार बताया। मनोज सैनी को भोकरहेड़ी के पूर्व चेयरमेन कैप्टन ज्ञानेंद्र सिंह और थाना प्रभारी बीबी सिंह ने सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें