फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा जुम्मे की नमाज अदा हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना/चरथावल। कस्बे और देहात में शांति पूर्ण तरीके से अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान रोजेदारों ने मुल्क की शांति की दुआ की। कस्बे व देहात की सभी मस्जिदों में सफाई की गई। कस्बे के मोहल्ला मिर्दगान में स्थित मस्जिद कूबा में पेश इमाम कारी शमशाद अली ने पहले खुत्बा पढ़ा। जिसके बाद अलविदा जुमे की नमाज अदा हुई। शनिवार को होने वाली ईद को लेकर रोजेदारों में ईद का भारी उत्साह दिखाई दिया। उधर, चरथावल में रमजान के पाक महीने, आखिरी रोजे के साथ अलविदा जुमे पर बाजारों में खासी चहल पहल रही। कस्बे एवं देहात की मस्जिदों में हजारों अकीकदमंदों ने शिरकत कर मुल्क की खुशहाली और अमन चैन की दुआ की। कस्बे में डेरा वाली, जामा मस्जिद, चुपाड़ वाली, डूम वाली, पराशाहविलायत समेत दर्जनों मस्जिदों में भारी तादात में हर वर्ग के लोगों ने नमाज में हिस्सा लिया। कस्बे के अलावा गांवों में नमाज के दौरान पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


अलविदा जुमे की नमाज अदा की
पुरकाजी। कस्बे की मस्जिदों में शुक्रवार को रमजान माह के अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई।
इसको लेकर कस्बे की मस्जिदों में सवेरे से ही तैयारी शुरू हो गई। कस्बे में मेन बाजार, हलवाईयान, खेड़ा दरवाजा, दरबार, जाटान, लक्सर रोड, झोझगान आदि मोहल्लों सहित क्षेत्र के ग्राम गोधना, कम्हेड़ा, भूराहेड़ी आदि में भी अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। इस मौके पर नगर पंचायत कार्यालय द्वारा कस्बे की मस्जिदों के आसपास व मुख्य चौराहों पर विशेष रूप से सफाई कराकर कली चूना डलवाया गया। इंस्पेक्टर विजय सिंह द्वारा फोर्स के साथ कस्बे में फ्लैग मार्च किया गया। उधर कस्बे के बाजारों में भी ईद को लेकर लोगों की भारी भीड़ रही।

ईद को लेकर रौनक
मीरापुर। रमजान माह के आखिरी जुमे के अवसर पर बड़ी संख्या रोजदारों ने मस्जिदों में नमाज अदा की। सभी जगह संबंधित मौलानाओं ने लोगों को रमजान व ईद के महत्व को बताया। देर शाम तक बाजार में ईद की खरीदारी की रोनक रही। उधर, एसओ मनोज चौधरी ने बताया कि शनिवार को सभी ईदगाहों पर पुलिस की व्यवस्था रहेगी। कानून व्यवस्था के मद्देनजर संवेदनशील गांवों को चिह्नित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें