फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना में भाजपा की जीत होगी: अग्रवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद अनिल अग्रवाल का जनपद में स्वागत हुआ। उन्होंने कहा कि कैराना में भाजपा की जीत होगी। जनता शांति और विकास चाहती है।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल का जिले में पहली बार आने पर हिंदू शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं ने मेरठ बाईपास पर स्वागत किया। इसके बाद काफिले के साथ वह शहर में पहुंचे। उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं से कैराना चुनाव में लगने के लिए कहा। अपराध के खिलाफ जनता कैराना में भाजपा को वोट करेगी। कार्यकर्ताओं ने शिवचौक पर भी उनका स्वागत किया। इसके बाद पंजाबी बारात घर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। मौके पर सरिता अरोरा, संजय अरोरा, सुनील वर्मा, अशोक त्यागी, दीपक शर्मा, प्रवीण जैन, सोनू माहेश्वरी, पुष्पेंद्र गोयल, धीरज त्यागी, सुरेंद्र शर्मा, अमित चौहान, नंद किशोर मित्तल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें