मुजफ्फरनगर। संयुक्त हिंदू मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर जल सेवा किए जाने पर शहीद भगत सिंह एकता मंच के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। मोर्च के संस्थापक मनोज सैनी एवं विश्व हिंदू महासंघ के डॉ योगेंद्र शर्मा ने कहा कि भीषण गर्मी में भगत सिंह एकता मंच के कार्यकर्ता रेल यात्रियों को जल पिला रहे हैं। यह एक नेक और पुण्य का कार्य है। हिंदू मोर्चे के संयोजक पंकज भारद्वाज एवं हिंदू महासभा के योगेंद्र वर्मा ने भी जल सेवा पर बधाई दी। अनमोल, रतन छाबड़ा, सतीश मलिक, सुंदरलाल, भूपेंद्र चावला, सचिन छाबड़ा, राजेश वर्मा, अर्पित, आशीष, रमेश, मलिकीत सिंह, इकबाल नारंग, श्याम मल्होत्रा, अमर लाल, हरीमोहन, नरेंद्र शर्मा का माल्यार्पण कर जल सेवा के लिए सम्मान किया गया। अरुण शर्मा, शालू सैनी, सुरेंद्र मित्तल, राजीव जैन, पुष्पेंद्र, हिमांशु शर्मा, विनय आदि रहे।