फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को मिलेगा सभी का वोट: वाजपेई

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा को मिलेगा सभी का वोट : वाजपेयी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा के राज्यसभा सदस्य डॉ अशोक वाजपेयी ने कहा कि कैराना लोकसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को हर वर्ग और जाति का वोट मिलेगा। पार्टी गंभीरता से यह चुनाव लड़ रही है। विपक्ष के गठबंधन को कैराना की जनता स्वयं जवाब देगी।
विज्ञापन

ब्रहमपुरी में ठाकुर अरुण सिंह के आवास पर राज्यसभा सांसद डॉ अशोक वाजपेयी का भाजपाइयों ने स्वागत किया। इस मौके पर वाजपेयी ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता हुकुम सिंह ने कैराना की जनता के विकास और सेवा को जीवन समर्पित रखा है। भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह की जीत के लिए पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता अपना फर्ज निभाएगा। मृगांका की जीत बाबू हुकुम सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सपा, रालोद के साझा उम्मीदवार को कैराना की जनता पहले ही नकार चुकी है। हर जाति और वर्ग का वोट भाजपा को मिलेगा। कर्नाटक में भाजपा की जीत से साबित हो गया है कि केंद्र और प्रदेश में पार्टी की सरकार के प्रति देश की जनता को विश्वास है। इस दौरान आयुर्वेद चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ सुभाष शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, शिवराज त्यागी, संजय सक्सेना, वैभव त्यागी, बिजेंद्र पाल, रोहताश पाल, सुनील शर्मा, जयदेव बालियान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें