फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगदी समेत हजारों के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगदी समेत हजारों के जेवर चोरी
विज्ञापन

खतौली। युवक ने बच्चों को पैसों का लालच देकर दुकान से सामान लेने भेज दिया। बच्चों के जाने के बाद वह युवक मकान के अंदर से नगदी समेत हजारों रुपयों के जेवर चोरी कर ले गया।
विज्ञापन

गांव लाडपुर निवासी संजय पुत्र पीतम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार की सुबह वह अपने पत्नी को लेकर जंगल में चला गया था। घर पर अकेले दो बच्ची मुस्कान व चांदनी मौजूद थी। दोपहर के समय अज्ञात युवक फोटो लेने के बहाने से मकान में घुस गया। इस युवक ने बच्चियों को पैसों का लालच देकर दुकान से सामान खरीदकर खाने के लिए भेज दिया। बच्चे दुकान पर चले गए तो इसके बाद युवक ने मकान में रखी तीन हजार रुपए की नगदी समेत हजारों रुपयों की कीमत के सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर ले गया। बच्चों के लौटने से पहले युवक पूरा मकान खंगाल कर लेकर चोरी कर फरार हो गया। खेतों से वापस लौटने पर उनको चोरी की घटना का पता चला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें