बुढ़ाना। रायपुर अटेरना गांव में देशी शराब का ठेेका खोले जाने का ग्रामीण महिलाओं ने जमकर विरोध किया। महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि वे किसी भी कीमत पर गांव में शराब का ठेका नही खुलने देगी।
देशी व अंग्रेजी शराब की दुकान सरकार ने अपनी नीति के अनुसार आवंटित की है। लाटरी पद्धति द्वारा इस वर्ष रायपुर अटेरना गांव में भी देशी शराब की दुकान खोलने हेतु लाइसेंस दिया गया है। रायपुर अटेरना गांव में शराब की दुुकान खुलने की सूचना से महिलाओं में रोष फेल गया। शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने बताया कि गांव में शराब की दुकान खुलने से उनके जवान बच्चों व ग्रामीणों को शराब पीने की लत लग जाएगी। गांव की युवा पीढ़ी बर्बाद हो जाएगी। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पवन शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को समझाकर शांत किया।