फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट बैंक में आधार कार्ड बनवाने को लगी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। जन सूचना केंद्रों पर आधार कार्ड बनने बंद होने के बाद सरकार द्वारा स्टेट बैंक में आधार कार्ड बनवाने के आदेश दिए गथे। बैंक मेें आधार कार्ड बनवाने को सुबह 9 बजे से ही बैंक पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

कस्बे में क्षेत्र में जन सूचना केंद्रों पर आधार कार्ड बनवाने को लेकर की जा रही उगाई की शिकायत मिलने पर सरकार द्वारा इन केंद्रों के लाइसेंस रिनिवल नहीं किए थे। सरकार द्वारा बैंकों में आधार कार्ड बनाने के लिए काउंटर खोलने के आदेश दिए गए थे। कस्बे में स्टेट बैंक में आधार कार्ड बनाने का काउंटर खोला गया। बाकी किसी बैंक ने भी आधार कार्ड बनवाने शुरू नहीं किए। शुक्रवार को स्टेट बैंक पर सुबह 9 बजे से ही आधार कार्ड बनवाने वाले हैं। ग्रामीणों की भीड़ लगने पर सुरक्षा गार्डों ने व्यवस्था बनवाई।
आंबेडकर की जयंती भंडारे का आयोजन
जानसठ। बाबा भीमराव आंबेडकर की 127वीं जयंती के उपलक्ष्य में जागरण कर उनके जीवन पर प्रकाश डालकर उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया।
शुक्रवार को मोहल्ला बुध बाजार स्थित अंबेडकर धर्मशाला में भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में जागरण किया गया। जागरण में उनके जीवन से जुड़ी कथाओं व भजन सुन श्रद्धालु जमकर झूमे। जागरण के बाद समिति के अध्यक्ष बॉबी लाल, सचिव ईश्वर सिंह जाटव, भगवान सहाय, शेर सिंह, जितेंद्र आदि ने अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के आयोजक गंगाशरण भगवान सहाय, शेर सिंह आदि ने बताया कि शनिवार को अंबेडकर भवन से शोभायात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम में सुंदरलाल, बृजेश कुमार, शिवकुमार, आसाराम, अनिल, नवनीत, महेंद्र, अशोक, बिट्टू आदि मौजूद रहे। उधर, दूसरी ओर सीओ एसकेएस प्रताप ने एसआई कर्मवीर सिंह व पुलिस कर्मियों के साथ बाइक द्वारा शोभायात्रा के मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। उन्होंने अंबेडकर समिति के सदस्यों से किसी भी नई परंपरा को शुरू न करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें