युवती के मिलने से परिजनों में खुशी
पुरकाजी। 14 माह पूर्व गायब हुई युवती के अचानक मिल जाने से परिजनों में खुशी छा गई। परिजन उसे घर ले गए, मगर युवती द्वारा परिजनों को पहचानने से इंकार करने पर परिजन उसे पुरानी बातें याद कराने में लगे हुए हैं।
कस्बे के मोहल्ला झोझगान निवासी अली हसन की 15 वर्षीय पुत्री शबनम करीब 14 माह पूर्व घर से सामान लेने गई थी, मगर घर ना लौटकर कहीं लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने उसकी थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार को कस्बे के बाहरी छोर पर बने रास्ते में युवती को घूमता देखकर कुछ बच्चों ने उसे पहचान लिया और उसके परिजनों को उसकी सूचना दी। परिजनों में खुशी छा गई और परिजन मौके पर पहुंचकर युवती को घर ले आए, मगर युवती ने उन्हें पहचानने से इंकार कर दिया।काफी समझाने के बावजूद उसके ना मानने पर परिजन उसे कुछ पुरानी बातें याद कराने के प्रयास में लगे हुए हैं। इस संबंध में पुलिस से जानकारी की गई, तो पुलिस ने ऐसी किसी जानकारी हाने से इंकार कर दिया।
खेत में मिला 12 फुट का अजगर।
पुरकाजी। क्षेत्र के ग्राम तुगलकपुर निवासी किसान धनपाल के खेत में मंगलवार की सांय 12 फुट का अजगर दिखाई देने से खेत में काम कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। इस पर किसान ग्राम प्रधान प्रताप सिंह के साथ खेत पर पहुंचा। प्रधान ने अजगर होने की सूचना वन विभाग के लोगों को दी, जिस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़कर निकट ही जंगल में छोड़ दिया।