फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरस्कार लेकर खिले मेधावियों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
होनहारों का मान बढ़ाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म हाईस्कूल में वार्षिक परीक्षाफल वितरित किया गया। पुरस्कार पाकर मेधावियों के चेहरे खिल गए। वक्ताओं ने बच्चों को महापुरुषों के आदर्शों के साथ भारतीय संस्कृति को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
शुभारंभ विद्यालय अध्यक्ष आत्माराम गर्ग, अनिरुद्ध सराफ, नरेंद्र गुप्ता, साधुराम गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर किया। वक्ताओं ने कहा कि विश्व में भारतीय संस्कृति सबसे प्राचीन है। बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कारों का भी संचार करें, ताकि वह भविष्य में अपने मूल सिद्धांतों, संस्कृतियों को नहीं भूल सके। इसके बाद एलकेजी से कक्षा नौ तक प्रथम स्थान पाने वाले देव, मुकुल मल्होत्रा, ईशु पाल, भव्या गर्ग, हर्ष सैनी, खुशी वर्मा, अभय, आयुष, प्रियांशु धीमान, मुस्कान ठाकुर, शिला ग्रोवर को शील्ड प्रदान की गई। वहीं, अनिका चौहान, शिवांग, कपिल, दिव्यांशी सिंघल, भव्या गर्ग, अनुराधा, आदित्य वर्मा, शरन्या मित्तल, संभव वर्मा, रिया वर्मा अपनी-अपनी कक्षाओं में द्वितीय रहे, जबकि खुशी पाल, अंगद सिंघल, राशि बंसल, वंश सैनी, देव शर्मा, सोनाक्षी, तनिष्क गौतम, महक वर्मा, अलीना सिद्दीकी, परी गोयल, नीशू, महक, शकील अपनी-अपनी कक्षाओं में तृतीय स्थान पर रही। मेहंदी, राखी, ग्रीटिंग कार्ड, हस्तकला, थाली, दीपक सज्जा आदि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्या मीता गुप्ता, विनीता गर्ग ने भी बच्चों को प्रेरित किया। इस दौरान सुशील गोयल, शंकर स्वरूप बंसल, शिवचरण गर्ग, सतीश, गिरिवर सिंह गुप्ता, ईश्वर दयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत
मंसूरपुर। देव पब्लिक इंटर कालेज मंसूरपुर के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। जिसमें अपनी अपनी कक्षाओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक विकास बालियान प्रधानाचार्या नंदनी बालियान ने मेडल देकर पुरस्कृत किया। पुरस्कार पाने वालों में उत्कर्ष, पूर्णिमा, वंशिका, रजत, अनुराग, राहुल, तनु, नीशु, अमित, आरजू, सलोनी, हर्षित, अंशुल, नैना, राधिका, प्रतिष्ठा, सना, अनुष्का आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें