फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में विवाहिता लापता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला गऊशाला से एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विवाहिता घर से कई लाख कीमत के जेवरात भी लेकर गई है। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गऊशाला निवासी प्रदीप ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी मेरठ निवासी रीतू उर्फ रीनू के साथ हुई थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए। आरोप है कि उसकी पत्नी अपने किसी प्रेमी से बात करती थी, जिसका ऐतराज किया, तो वह अपने मायके में चली गई थी। सात माह बाद परिजनों के समझाने पर वह ससुराल आई थी। आरोप है कि वह ससुराल वालों से झगड़ा करती थी तथा अलग रहने लगी थी। आरोप है कि बुधवार अलसुबह चार बजे रीतू अचानक लापता हो गई। परिजन सुबह उठे तो मकान का मेन गेट खुला था। आरोप है कि वह घर से साढे़ आठ तोले सोने के जेवर के अलावा अन्य जेवरात और कीमती साड़ियां लेकर फरार हो गई। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। पति ने पत्नी के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है। उधर, रीतू के लापता होने की जानकारी मिलने पर मेरठ से उसके परिजन भी यहां आए। बृहस्पतिवार को परिजनों ने शहर कोतवाली पुलिस से मिलकर इस संबंध में जानकारी ली। साथ ही ससुराल वालों पर उनकी बेटी को गायब करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें