जिले की सीडीओ होंगी अर्चना वर्मा
मुजफ्फरनगर। आईएएस अर्चना वर्मा जिले की सीडीओ होंगी। सीडीओ अंकित अग्रवाल के तबादले के बाद आईएएस अर्चना वर्मा को सीडीओ बनाया गया है।
शासन ने हाल ही में प्रदेश के 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, इनमें जिले के मुख्य विकास अधिकारी आईएएस अधिकारी अंकित अग्रवाल का तबादला लखनऊ में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास में विशेष सचिव पद पर की गई है। उनके स्थान पर अर्चना वर्मा को सीडीओ बनाया गया है। अर्चना वर्मा की यह तीसरी पोस्टिंग है। अभी तक उन्होंने पूर्वांचल में कार्य किया है, अब शासन ने उनको पश्चिम में भेजा है।