फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर विरोध जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। कस्बे की सीएचसी में डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। फार्मेसिस्ट प्रदेश सरकार से पुरानी पेंशन बहाली, वेतन विसंगति, नए पद सृजन सहित विभिन्न मांगो पर डटे हुए हैं। छपरौली में सीएचसी पर विरोध जारी रखते फार्मेसिस्ट कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। बताया कि वह पांच दिसंबर तक काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए कार्य करेंगे और एसोसिएशन के सदस्य मांगों को लेकर कार्यकारिणी के निर्देश का पालन किया जाएगा। धर्मेंद्र, वीरेंद्र, जयेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन


नेत्र शिविरों में 288 मरीजों की जांच
अग्रवाल मंडी टटीरी/अमीनगर सराय। स्थानीय लायंस क्लब ने अंधता निवारण के सहयोग से कस्बे के वेणु नेत्र चिकित्सा केंद्र में 110 रोगियों की आंखों की जांच की । इस दौरान 56 का ऑपरेशन के लिए चयन किया। वहीं अमीनगर सराय के शिविर मंदिर में आयोजित शिविर में 178 की जांच की, 16 को ऑपरेशन के लिए चुना। टटीरी में पंकज गुप्ता, डॉ. कमला अग्रवाल, दीपक गोयल, डॉ. रामलाल, प्रदीप नैन, मनोज गुप्ता, अभिमन्यु गुप्ता का सहयोग रहा। सराय में संजय गर्ग, पंकज गुप्ता, राकेश बंसल, विक्रम सिंह, मास्टर प्रताप सिंह, पवन गोयल, श्याम सुंदर गर्ग का सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें