चंदन गुप्ता के परिजनों को आर्थिक मदद मिले
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल ने कासगंज के चंदन गुप्ता के परिजनों को आर्थिक सहायता और न्याय की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम डीएम को एक ज्ञापन भी दिया।
राज्यपाल के नाम दिए ज्ञापन में कहा गया कि तिरंगा यात्रा के दौरान आजाद देश में जिस तरह हमला हुआ, यह बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण है। चंदन गुप्ता का बलिदान खाली नहीं जाएगा। कासगंज में 125 हिंदू युवकों को घरों से उठाकर गिरफ्तार किया गया है। इन युवकों को छोड़ा जाना चाहिए। चंदन गुप्ता के परिवार को न्याय मिलना चाहिए। परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता दी जाए। उपद्रवियों पर रासुका में कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष बाबूराम पाल, जिलाध्यक्ष मोहित संगल, संजय मित्तल, कशिश गोयल, ओमप्रकाश मिश्रा, मनीष गर्ग, अमित मित्तल, राकेश सैनी, निशा वर्मा, प्रतीक गर्ग, मनोज गुप्ता, अशोक नागपाल आदि रहे।
अग्रवाल महासभा ने दुख जताया
मुजफ्फरनगर। अग्रवाल समाज महासभा ने कासगंज में चंदन गुप्ता की मौत पर दुख जताया है। कासगंज में तिरंगा यात्रा पर हमला करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया। हत्यारों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई। जिला महामंत्री अमित अग्रवाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर इस तरह की घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। तुलसी पार्क पर दो मिनट का मौन रख चंदन गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विपिन गोयल, अनुज गुप्ता, निशांत तायल, मीरा अग्रवाल, राजरानी मित्तल, दुलारी मित्तल, वीरेंद्र गोयल, श्रवण गुप्ता, मदन मोहन गर्ग आदि रहे।