फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर आरपीएफ और जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध लोगों की तलाश ली गई। ट्रेेनों में भी चेकिंग की गई। इस अभियान में डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली गई।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली से मिले इनपुट के बाद पुलिस प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। जहां पुलिस शहर के होटलों, रेस्टोरेंट, सराय, ढाबों पर चेकिंग कर रही है। वहीं रेलवे पुलिस बल और रेलवे सुरक्षा बल ने भी शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। जीआरपी और आरपीएफ ने स्टेशन परिसर में संदिग्ध लोगों की चेकिंग की। डॉग स्क्वॉड की मदद से लोगों के सामानों की भी जांच पड़ताल की। इस दौरान ट्रेन में भी चेकिंग की गई। यात्रियों से कोई भी लावारिस वस्तु मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। स्टेशन परिसर और ट्रेनों के अंदर आरपीएफ और जीआरपी के हेल्प लाइन फोन नंबरों को भी अंकित किया गया। जीआरपी थानाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह और आरपीएफ इंस्पेक्टर सोनी शर्मा ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

कोर्ट में पांच अवकाश घोषित
मुजफ्फरनगर। जिला जज अली जामिन ने इस वर्ष अदालत के पांच अवकाश घोषित किए है। जारी प्रेस नोट में बताया गया कि तिल्हेड़ी तीन मार्च, शबे बारात दो मई, अलविदा जुमा 15 जून, शिवरात्रि सावन माह नौ अगस्त और भैय्या दूज 9 नवंबर को अदालत का अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें