फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन प्रताप ने देश का नाम रोशन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के बीटेक सिविल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के छात्र अमन प्रताप सिंह ने भूटान में आयोजित इंडो-भूटान इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एंड एजूकेशन गेम्स 2017-18 में जूडो कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

गत 30 दिसंबर को भूटान में दो दिवसीय इंडो-भूटान इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एंड एजूकेशन गेम्स 2017-18 का आयोजन हुआ। इन गेम्स में श्रीराम कॉलेज का छात्र अमन प्रताप सिंह ने जूडो कराटे प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। अमन प्रताप सिंह ने अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए जूडो कराटे प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। शुक्रवार को कॉलेज में अमन प्रताप सिंह का स्वागत किया गया। कॉलेज के चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने उनको पुरस्कृत किया। इस दौरान अर्जुन सिंह, डॉ. पूनम शर्मा, डॉ. सम्राट सिंह, अभिषेक बागला, डॉ. धर्मेंद्र, ईशु मित्तल, राजीव रावल, श्रुति मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें