रात में सर्दी और दिन में गरम रहा मौसम
मुजफ्फरनगर। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बुधवार रात में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से लोगों को कंपकंपी छूट गई। ठंड के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा। रात में कोहरा छाने के कारण आवागमन के दौरान लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह सर्दी में बच्चों को स्कूल जाना भी किसी आफत से कम नहीं है। वहीं, सुबह अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। मौसम बदलने के कारण ही लोगों के स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है।
मौसम में लगातार बदलाव की स्थिति बनी हुई है। बृहस्पतिवार को सुबह के समय ही आकाश साफ हो गया। कोहरा नजर नहीं आया। कोहरे के नहीं होने से सूरज सुबह ही निकल गया। सूरज के जल्द निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। रात्रि में और सुबह के समय ठंड इतनी ज्यादा थी कि न्यूनतम तापमान यहां 2.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पिछले एक महीने से अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा था। अचानक तापमान में बढ़ोतरी हो गई है।