खतौली (मुजफ्फरनगर)।
केके जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्र और छात्राओं की केके येलो टीम ने बाजी मारी। विजेता टीमों को टॉफी और खिलाड़ियों को स्वर्ण एवं रजत पदक देकर पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुजफ्फरनगर के कन्या पाठशाला डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डा. सीमा जैन ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। डा. नेमचंद जैन ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। छात्रा वर्ग में केके येलो टीम ने केके ब्लू को हराया। कप्तान अन्नू को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया। छात्र वर्ग में केके येलो टीम ने रेड टीम को हराया। मैन ऑफ द मैच का खिताब छात्र शुभम मोतला को दिया गया। प्रतियोगिता में सहयोगी के रुप में भूमिका निभाने वाले छात्र विपिन राणा एवं छात्रा पूजा को सम्मानित किया गया। दोनो विजेता टीमों को ट्रॉफी तथा सभी प्रतिभागियों को स्वर्ण एवं रजत पदक देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कबड्डी प्रतियोगिता की सराहना की। शुगर मिल के जीएम डा. अशोक कुमार ने प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंध समिति के सचिव मुकेश कुमार जैन ने अगले वर्ष कबड्डी प्रतियोगिता को अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिता के रुप में आयोजित करने की बात कही। रेफरी की भूमिका एनआईएस कोच मनोज ने निभाई। प्राचार्य डा. अरविंद कुमार, डा. सीमा जैन, डा. एसके गुप्ता, डा. एससी अरोड़ा, वैभव जैन, धनेष जैन, विकास जैन, राजेंद्र जैन, शीलचंद जैन आदि मौजूद रहे। क्रीड़ा अधीक्षक डा. रीना मित्तल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।