फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धैर्य और साहस से आगे बढ़ें बेटियां: सोनिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना (मुजफ्फरनगर)। भोकरहेड़ी इंटर कालेज में नारी स शक्तिकरण कार्यक्रम में आरएएफ की सहायक कमांडेंट ने छात्राओं को धैर्य, साहस और कठिन परिश्रम से जीवन क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि अपनी क्षमता और प्रतिभा से बेटियों ने विश्वपटल पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।
विज्ञापन

कस्बे में स्थित इंटर कॉलेज में नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सहायक कमांडेंट सोनिया सहरावत ने कहा कि संस्कारों से घर का उत्तम वातावरण बनता है। छात्राएं शिक्षा क्षेत्र में कठिन परिश्रम करें। संघर्ष से ही जीवन में सफलता मिलती है। अच्छी संगति विद्यार्थी जीवन के लिए जरूरी है। तैयारी के साथ किसी भी क्षेत्र में प्रतिभाग करें, तभी आपके सपनों को उड़ान मिलेगी। विद्यार्थी की उपलब्धि में शिक्षकों की अहम भूमिका है। उन्होंने बेटियों को फोर्स में जाने को प्रेरित करते हुए कहा कि छात्राएं आईएएस, आईपीएस, डॉ. और पायलट बन रही हैं, जिससे देश में महिलाओं की गरिमा बढ़ी है। समारोह में डिप्टी कमांडेंट योगेश कुमार और सोनिया सहरावत को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख अनिल राठी, डॉ वीरपाल निर्वाल, डॉ करण, वरुण सहरावत, पूर्व चेयरमैन राजेश सहरावत, सतीश कुमार, वेदवीर आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण ने और संचालन रामकुमार शर्मा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें