फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जैकी राज बने उपविजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता में जैकी राज बने उपविजेता
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। सहारनपुर में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में लुहारी खुर्द के जैकी राज सैनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कस्बे में जिम के आयोजकों की तरफ से उन्हें सम्मानित किया गया।
मिस्टर सहारनपुर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में लुहारी खुर्द के जैकी राज सैनी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 60 से 65 किलोग्राम मेें ग्रुप में उसने दूसरा स्थान प्राप्त किया। फ्यूजन फिटनेस क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी डीके त्यागी और अजय शर्मा ने संयुक्त रूप से विजेता खिलाड़ी को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताआें के आयोजन में ग्रामीण अंचलों में छिपी प्रतिभाओं को दमखम दिखाने का मौका मिलता है। साथ ही नौजववानों को खेलों में शानदार प्रदर्शन से अन्य युवकों में दिलचस्पी बढ़ेगी। ट्रेनर अजय शर्मा, हेल्थ क्लब के डायरेक्टर संजय शर्मा, आकाश आर्य, सुशील त्यागी, सौरभ त्यागी, निधीष गर्ग, सुधांशु, मेहुल त्यागी, अंकित आर्य, प्रभात कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को आत्मनिर्भर बनने के दिए टिप्स
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। आईजी पब्लिक स्कूल में चल रहे स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षकों ने बच्चों को आत्मनिर्भर बनने के लिए टिप्स बताए। जिला प्रशिक्षण आयुक्त धर्मेंद्र सिंह ने बच्चों को प्राथमिक चिकित्सा, आपातकाल में सुरक्षा के लिए गांठें बांधना, तंबू बनाना, मीनार बनाना और स्ट्रेचर बनाने का प्रशिक्षण दिया। जिला सचिव विश्वास कपिल, प्रधानाचार्य रचना सिंह, प्रबंधक रूबी आसिफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें