क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ
खतौली (मुजफ्फरनगर)। पिकेट इंटर कॉलेज में तहसील स्तरीय बालक/बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता-2017 का बुधवार को शुभारंभ किया गया। जिसका शुभारंभ कॉलेज के प्रबंधक रेव्हक्षीपाल तथा प्रधानाचार्य कैरल एसएच सिंह द्वारा गुब्बारे उड़ाकर किया गया। बालक वर्ग में तहसील के 10 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।
प्रथम दिन हुई प्रतियोगिता में 1500 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में अक्षय प्रथम, चंद्रप्रकाश द्वितीय, नितिन तृतीय। गोला फेंक सीनियर में अक्षय प्रथम, अजय द्वितीय, हरीशपाल तृतीय। ऊंची कूद सीनियर में सागर प्रथम, नितिन द्वितीय रहे। 1500 मीटर दौड़ जूनियर में गौतम प्रथम, शुभमपाल द्वितीय, राहुल पाल तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद जूनियर में जतिन सोम प्रथम, सनी सोम द्वितीय, अभितोष तृतीय स्थान पर रहे। बांस कूद जूनियर में प्रिंस प्रथम, सागर द्वितीय स्थान पर रहे। गोला फेंक जूनियर में राजन प्रथम, सत्यम द्वितीय, हिमांशु पंत तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक सब जूनियर में निशांत प्रथम, अनुज कुमार प्रथम, प्रवीण चौधरी तृतीय रहे। ऊंची कूद सब जूनियर में निशांत प्रथम, हर्षित द्वितीय, सागर तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में तहसील क्रीड़ा प्रभारी प्रदीप लाल, विकास मोतला, अमित कुमार, प्रवीण शर्मा, अशोक कुमार, जितेंद्र कुमार, संजय कुमार, मार्शल भैंसी, संदीप कुमार आदि का सहयोग रहा।