फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन में खिलाडिय़ों ने जीते मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
बैडमिंटन में खिलाड़ियों ने जीते मेडल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बुलंदशहर के खुर्जा में हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता में लाला जगदीश प्रसाद इंटर कालेज के मेधावियों ने प्रतिभा का लोहा मनवाया। कालेज के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन किया। कालेज में खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश विद्या मंदिर की ओर से बुलंदशहर के खुर्जा जक्शन मार्ग पर सरस्वती विद्या मंदिर में बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। 24 से 26 अगस्त तक चली प्रतियोगिता में लाला जगदीश प्रसाद विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया। मेधावियों ने अपनी प्रतिभा के बल पर स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में कपिल कुमार, मुकुल त्यागी, आशु, अमन राशनियां, कातक शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। मंगलवार को खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य, प्रबंधक विनोद कुमार मित्तल, अध्यक्ष सुभाषचंद गुप्ता ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य भूदेव सिंह ने बताया कि विजेता खिलाड़ी अब 28 से 31 अक्तूबर तक अखिल भारतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता महाशय चुन्नीलाल सरस्वती बाल मंदिर नई दिल्ली में भाग लेंगे। बैडमिंटन प्रशिक्षक रवि प्रकाश, सुधीर कुमार ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें