फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में बसेड़ा की टीम बनी चैम्पियन

विज्ञापन
विज्ञापन
कबड्डी में बसेड़ा की टीम चैंपियन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएवी इंटर कालेज में तहसील स्तरीय शैक्षिक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जिलेभर से कई टीमों ने प्रतिभाग किया। कबड्डी के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। प्रतियोगिता में विजेता का ताज बसेड़ा के जेजे इंटर कालेज की टीम के सिर सजा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य शिव कुमार और दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में जिले से कई टीमों ने भाग लिया। दोपहर तक मुकाबले कराए गए। दोपहर के बाद जेजे इंटर बसेड़ा, जनता इंटर कालेज हरसौली, केके इंटर कालेज बघरा तथा किसान इंटर कालेज अलीपुर के बीच सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। किसान इंटर कालेज अलीपुर और जेजे इंटर कालेज बसेड़ा के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें बसेड़ा की टीम ने 22-12 से मुकाबला जीतकर चैंपियन बनी। अर्जुन, रणजीत, रचित, विशाल, अभय, अभिषेक, हर्ष, निखिल, अंकुर, आकाश, शिवम, शुभम, आयुष, अनुज, अखिल आदि खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में सत्यकाम तोमर, इच्छाराम, डॉ राहुल कुशवाह, अक्षय कुमार, अमित कुमार, गया प्रसाद, नागेंद्र, मनोज कुमार, विपिन त्यागी, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें