फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से पत्नी की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर कार की टक्कर से साइकिल सवार गांव कवाल निवासी महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कार समेत चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गांव कवाल निवासी इश्त्याक गांव में चौकीदार के पद पर तैनात है। शनिवार को वह अपनी पत्नी सुगरा के साथ साइकिल से किसी काम से जानसठ आया था। गांव लौटते समय गांव कवाल के पास कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने सुगरा को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही खतौली विधायक विक्रम सैनी ग्रामीणों के साथ सीएचसी पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें