फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालापार पहुंचा अर्द्धसैनिक बल, आरोपियों की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। खालापार में 12 दिनों से चल रही लगातार दबिशों ने पुलिस को पसीना ला दिया है। नामजद आरोपी भूमिगत हैं और पुलिस के हाथों से दूर निकल चुके हैं। अफसर भारी पुलिस बल को रोजाना खालापार में भेजते हैं, लेकिन किसी के नहीं मिलने पर टीम को बैरंग ही लौटना पड़ता है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के खालापार के कस्सावान में 27 जून की सुबह गोकशी की सूचना पर गई पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। इस बात से नाराज हुई भीड़ ने पुलिस पर हमला कर तीनों आरोपियों को छुड़ा लिया था और कोतवाली की जीप तोड़ डाली थी। हालात इतने बिगड़ गए थे कि पुलिस को मौके से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी थी। अफसरों के आदेश पर 17 नामजद और 25-30 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी गई थी। तीन दिन पूर्व जांच में नाम सामने आने पर पुलिस ने 56 और लोगों के नाम इस बवाल में खोल दिए। पुलिस घटना के बाद से ही लगातार कस्सावान में दबिशें दे रही है। पुलिस अभी तक दर्जनभर लोगों को जेल भेज चुकी है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी करने में पुलिस को पसीना आ गया है। इस बीच सीओ सिटी तेजवीर सिंह का आगरा तबादला हो गया और मंडी सीओ ट्रेनी आईपीएस मणीलाल पाटीदार का चार्ज दिया गया। वह भी कई दिन से लगातार दबिशें दे रहे हैं, लेकिन नतीजा शून्य है।
पुलिस जिन आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है, वो सभी भूमिगत हो गए हैं। सभी आरोपी मकानों पर ताले जड़कर परिजनों सहित फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में सुजडू में भी दबिश दी थी, लेकिन कोई आरोपी वहां भी नहीं मिल पाया। शनिवार दिन में अफसरों ने सिविल पुलिस की सहायता के लिए अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ी आरोपियों की तलाश में भेजी। भारी पुलिस बल देख मोहल्ले के लोग भाग खड़े हुए। फिलहाल आरोपियों ने पुलिस की पेशानी पर बल ला दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें