फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि
विज्ञापन

मोरना। शुक्रताल स्थित श्री परमधाम न्यास गौशाला में परमधाम अनुयायियों ने शहीद शिरोमणि बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर क्रांतिकारियों की महाआरती और हवन किया। शहीद बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान युवाओं को जनेऊ भी धारण कराए गए।
विज्ञापन

क्रांति गुरु श्री चंद्रमोहन के संदेश में युवा महानिरीक्षक पद्म ने कहा कि 15 नवंबर 1875 को झारखंड के रांची के उलीहातू स्थान पर जन्मा बालक महान क्रांतिकारी बना। बिरसा मुंडा ने अपने साहस व पराक्रम से समाज को एक नई दशा और दिशा देकर जागृत किया। बिरसा मुंडा ने आदिवासियों के साथ मिलकर एक सेना का निर्माण कर उन्हें जनेऊ धारण करवा कर देशसेवा, समाज सेवा की शपथ दिलाई। बिरसा मुंडा ने उलगुलान क्रांति के द्वारा जमींदारों, जागीरदारों तथा ब्रिटिश हुकूमत के दिल में भय पैदा किया। 9 जून 1900 को बिरसा मुंडा शहीद हो गए। श्री परमधाम मानता है कि शहीद शिरोमणि बिरसा मुंडा जी हमारे राष्ट्रपिता के समान है। कार्यक्रम को सफल बनाने में नवीन, मोनू, विकास, नीटू, कपिल, दिनेश, राजेंद्र, सोनू आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें