फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में 5 गोकश दबोचे, 2 हिस्ट्रीशीटर सहित 3 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। खालापार थाना पुलिस की शुक्रवार देर रात शामली रोड वहलना कट पुल के पास गोकशों के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने तीन हिस्ट्रीशीटर अपराधियों सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें तीन आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुए है। पुलिस ने गोकशी के लिए बांधे गए तीन गोवंश मुक्त कराए।
विज्ञापन

कार्यवाहक सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि खालापार थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान टीम के साथ वहलना कट पुल के पास पहुंचे थे। टीम को कुछ लोग जंगल में मौजूद मिले, जिन्होंने गोकशी के लिए तीन छोटे गोवंश बांधे थे। पुलिस को देखकर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी तब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान सुजडू की लीकडा पट्टी निवासी मंशाद उर्फ सोना , शादाब उर्फ चिड़ा , रिजवान, सरवट निवासी विसार तथा गहराबाग खालापार निवासी इकरार उर्फ कालिया को गिरफ्तार किया। इनमें मंशाद, विसार व शादाब उर्फ चिड़ा पैर में गोली लगने से घायल हो गए। मंशाद थाना खालापार के मुठभेड़ के एक मुकदमे में वांछित था। शादाब, मंशाद व इसरार थाना खालापार के हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं। मंशाद के खिलाफ 16, विसार के खिलाफ 12, शादाब उर्फ चिडा के खिलाफ 9, इकरार के खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज है। उनसे एक एसएक्स कार तथा हरिद्वार के सिडकुल से 2022 में चोरी एक बुलेट व पिछले साल एक दिसबंर को नई मंडी के पटेलनगर से चोरी स्कूटी, पांच मोबाइल, तीन तमंचे तथा गोकशी में प्रयुक्त किए जाने वाले उपकरण बरामद हुए है। मंशाद, शादाब उर्फ चिड़ा कैराना कोतवाली में दर्ज मुकदमे में वांछित है। इस गिरोह में 11 सदस्य है।
दिल्ली में बेचते थे गोमांस, 200 से ज्यादा वारदात कर चुके
खालापार पुलिस ने बताया कि इस गिरोह ने चरथावल, कैराना, शाहपुर, डासना मंसूरी गाजियाबाद, खतौली में गोकशी की घटनाएं की है। यह गिरोह एसएक्स कार में चलता है। कार में मांस दिल्ली अपने साथी कामिल को ले जाकर बेचता है। गिरोह के सदस्य पूर्व में शहर कोतवाली पुलिस ने पकड़े थे। उस समय भी एसएक्स कार बरामद हुई थी। डासना थाने में भी एसएक्स कार पकड़ी गई थी। यह गिरोह 200 से ज्यादा घटना कर चुके है।
विज्ञापन

कार दूर खड़ी कर दुपहिया वाहन से वारदात करने जाते थे
गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह कार को दूर खड़ी कर दुपहिया वाहनों से वारदात करने जासते है ताकि भागने में आसानी हो। कार का प्रयोग मांस ले जाने में करते है। सभी सदस्यों का अलग अलग काम है। विसार कार चलाता था। उसी ने सभी से हिस्सा लेकर कार को दिल्ली से खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें