फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के 16 कर्मचारी पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 47 नए मरीज मिले, 25 ठीक हुए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बृहस्पतिवार को कोरोना के नए केस में बढ़ोत्तरी हो गई। 47 नए मरीज मिले हैं। इनमें बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के 16 कर्मचारी भी पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि बृहस्पतिवार को 47 नए मरीज मिले हैं। इनमें मेडिकल कॉलेज के 16 स्टॉफ भी पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें स्वास्थ्य कर्मी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी शामिल हैं। शहर में 25 नए मरीज मिले। बुढ़ाना में एक, बघरा में एक, चरथावल में दो, जानसठ में एक, पुरकाजी में एक मरीज मिला है। शहर में गांधी कालोनी में भी छह और जनकपुरी में तीन लोग संक्रमित पाए गए। 25 मरीज ठीक होने पर उनकी छुट्टी की गई है। सीएमओ ने बताया कि अब तक जनपद में 8232 मरीज कोरोना के मिले हैं। जिनमें से 7842 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब भी जिले में 286 एक्टिव केस हैं। जिनका उपचार चल रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें