मुजफ्फरनगर। कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण अभियान में अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। बृहस्पतिवार को हुए टीकाकरण में 70 बूथों पर 4309 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें सबसे अधिक 3051 बुजुर्गों ने टीका लगवाया है।
सीएमओ डॉ. एसके अग्रवाल ने बताया कि जनपद में बृहस्पतिवार को कोरोना टीकाकरण के लिए 70 सत्रों का आयोजन किया गया। जिनमें 4309 लोगों का कोरोना का टीका लगाया गया। जिनमें 60 वर्ष से अधिक आयु के 3051 लोगों को, 45 वर्ष से अधिक गंभीर बीमारी से ग्रस्त 52 लोगों को, 175 फ्रंटलाइन वर्कर को तथा 114 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया गया। इनके अलावा 803 फ्रंटलाइन वर्कर तथा 114 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। शुक्रवार को सभी ब्लॉक स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों , सहित जिला पुरुष चिकित्सालय , जिला महिला चिकित्सालय, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरतियां कॉलोनी, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी, नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पुलिस लाइन एवं जिला कुष्ठ विभाग सहित 70 स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा।