फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी स्टील में मजदूरों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। यूपी स्टील फैक्टरी के मजदूरों ने मकान खाली कराने के नोटिस देने के विरोध में प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर यूपी स्टील फैक्टरी प्रबंधन द्वारा कुछ अस्थाई मजदूर सुरजीत, राजकुमार, अशोक कुमार आदि को मकान खाली करने का नोटिस देकर उनकी फैक्टरी में एंट्री बंद कर दी गई। फैक्टरी प्रबंधन ने मजदूरों से कहा कि पहले आप मकान खाली करो। इसके बाद आपको काम पर रखा जाएगा। धरने पर यूपी स्टील कामगार संघ के नेता संजीव कुमार, सतीश कुमार तथा भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, विनय भारद्वाज ने भी धरने पर पहुंच कर अपना समर्थन दिया। मजदूरों का कहना था कि कई वर्ष पहले फैक्टरी द्वारा उन्हें परिसर में मकान मुहैया कराए गए थे। उधर, फैक्टरी के एचआर एसके पांडेय का कहना है कि ये कर्मचारी अस्थाई हैं। फैक्टरी की ओर से इनको कोई मकान देने का प्रावधान नहीं है। जिन मकानों में ये कर्मचारी रह रहे थे, उनकी अब फैक्टरी को जरूरत है। इन मजदूरों को नोटिस भेजकर निर्देशित किया गया था कि वे अन्य स्थान पर रहने लगे। जब ये किसी दूसरे स्थान पर रहने लगेंगे तो उनको कार्य पर रखा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें