फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदर्स डे पर छात्र-छात्राओं ने दी प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
मदर्स डे पर छात्र-छात्राओं ने दी प्रस्तुति
विज्ञापन

पुरकाजी। कस्बे के न्यू स्टेपिंग स्टोंस स्कूल में सोमवार को मदर्स डे मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति में मां के महत्व को बताया। मां के प्रति अपने उद्गारों को प्रकट कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थियों ने कहा कि मां का स्थान हमारे जीवन में सर्वोपरि है। मां बच्चे के लिए पहली गुरु होती है। कक्षा चार की छात्रा आकाशी ने, तू कितनी अच्छी है, तू कितनी प्यारी है ओ मां ओ मां, गीत प्रस्तुत किया। काव्या , प्रणव, अलिमा, कार्तिक, नैतिक, राधा, तपस्या, अविशा आदि ने नृत्य नाटिकाओं का मंचन किया। प्रधानाचार्य हरियोग वीर संत ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि मां हमारे पास भगवान का दिया हुआ एक नायाब तोहफा है। हमें कभी भी मां की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर स्कूल कमेटी ने छात्र-छात्राओं को उपहार देकर प्रोत्साहित किया। इस दौरान प्रवीण गर्ग, विजय त्यागी, नीलम माहेश्वरी, तरविंदर बेदी, ममता त्यागी, साक्षी सोढी, रकम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें